कुशीनगर, अक्टूबर 7 -- पडरौना, निज संवाददाता। लंबे समय से लंबित मांगों पर ठोस निर्णय नहीं होने से नाराज उत्तर प्रदेश एड्स कंट्रोल सोसाइटी के कर्मचारियों का विरोध मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर अपने कार्यों का निर्वहन किया और दोपहर बाद सीएमओ डॉ. चंद्रप्रकाश से उनके कार्यालय में मुलाकात कर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने मांगों के निस्तारण के लिए शासन स्तर पर प्रभावी पहल कि मांग की। यह भी पढ़ें- कर्मियों ने हाथ में काली पट्टी बांध जताया विरोध कर्मचारियों की निराशा कर्मचारियों का कहना है कि उनकी मांगों को लेकर कई स्तर पर शासन और जनप्रतिनिधियों के माध्यम से पहल हो चुकी है। इसके बावजूद नियमितीकरण, नौकरी की सुरक्षा, लंबित अतिरिक्त पारिश्रमिक समेत अन्य मुद्दों पर अब तक निर्णय नहीं हुआ है...