जमशेदपुर, मई 23 -- जमशेदपुर । सदर अस्पताल पूर्वी सिंहभूम के सभागार में एमपीए-एससी प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 14 स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं को प्रशिक्षित किया गया। साथ ही, आज से सदर अस्पताल पूर्वी सिंहभूम में एमपीए-एससी सेवा का औपचारिक शुभारंभ भी किया गया।प्रशिक्षण के दौरान कुल 13 लाभार्थियों को एमपीए- सेवा प्रदान की गई। कार्यक्रम में प्रशिक्षक के रूप में डॉ. रंजू कुमारी एवं फ़िबी सोरेन ने पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से विस्तृत प्रशिक्षण दिया।कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. अजय कुमार सिन्हा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...