औरंगाबाद, फरवरी 7 -- औरंगाबाद स्थित एक होटल में राष्ट्रीय गुणवत्ता मानक आश्वासन (एनक्यूएएस) से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार और जिला कार्यक्रम प्रबंधक मोहम्मद अनवर आलम ने किया। प्रशिक्षण सत्र का संचालन डीपीसी नागेंद्र कुमार केशरी और जिला प्रबंधक शशांक राज प्रधान ने किया। कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के स्वास्थ्य संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करना और उन्हें राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित करना रहा। प्रशिक्षण में सदर अस्पताल औरंगाबाद, अनुमंडल अस्पताल दाउदनगर के उपाधीक्षक, सभी प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, अस्पताल प्रबंधक, स्वास्थ्य प्रबंधक, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक तथा प्रखंड मूल्यांकन एवं अनुश्रवण सहायक शामिल हुए। सिविल सर्जन ने कहा कि एनक्य...