गोपालगंज, अप्रैल 8 -- गोपालगंज। मॉडल सदर अस्पताल में बुधवार को पिरामल फाउंडेशन के सहयोग से स्वास्थ्यकर्मियों की कार्यसंस्कृति सुधारने के लिए एक दिवसीय स्टार कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य कार्यस्थल को अधिक सुरक्षित, संवेदनशील एवं उत्तरदायी बनाना था। कार्यक्रम का उद्घाटन डीएस ने किया। इस दौरान अस्पताल प्रबंधक जान मोहम्मद, डॉ. एक चौधरी, डॉ. पंकज कुमार, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. सुजीत कुमार एवं डीपीसी जयंत चौहान सहित कई डॉक्टर उपस्थित थे। साथ ही 35 स्टाफ नर्सों ने सक्रिय सहभागिता की। कार्यशाला में पिरामल फाउंडेशन की टीम के अमरेश कुमार, दीपक सिंह, शांतनु दास, सृष्टि व प्रकाश जोशी ने स्टार के सिद्धांत सुरक्षा, विश्वास, जवाबदेही और सम्मान पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि इन मूल्यों को अपनाकर अस्पताल की सेवाओं की गुणवत्ता में सुध...