स्वास्थ्यकर्मियों के लिए शुरू होगा विशेष टीकाकरण अभियान
मधुबनी, जून 12 -- मधुबनी, एक संवाददाता।स्वास्थ्यकर्मियों को हेपेटाइटिस-बी संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए जिले में विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। अभियान की शुरुआत को लेकर जागरूकता का संदेश देते हुए मधुबनी के सिविल सर्जन डॉ. हरेंद्र कुमार ने स्वयं हेपेटाइटिस-बी का टीका लगवाया। उन्होंने सभी स्वास्थ्यकर्मियों से समय पर टीकाकरण कराने और संक्रमण से बचाव सुनिश्चित करने की अपील की। राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार ने राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम (एनवीएचसीपी) के तहत सभी स्वास्थ्यकर्मियों के लिए हेपेटाइटिस-बी टीकाकरण अभियान को गति देने का निर्देश दिया है। इस संबंध में राज्य स्वास्थ्य समिति के नोडल पदाधिकारी डॉ. एन.के. गुप्ता ने सभी जिलों के सिविल सर्जनों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए पत्र जारी किया है। निर्देश के अनुसार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.