बागपत, जुलाई 24 -- बागपत। गर्मी और उमस में आंतों का संक्रमण जानलेवा बन रहा है। डायरिया, लिवर सूजन और बुखार का प्रकोप भी लोगों को सता रहा है। पेट दर्द से मरीज परेशान हो रहे हैं। बीमार होने वालों में बच्चों की संख्या अधिक है। अस्पताल में आने वाले 40 फीसदी मरीज इस बीमारी से पीड़ित हैं। गुरुवार को सरकारी और निजी अस्पतालों इमरजेंसी व ओपीडी में इसी तरह के मरीज सर्वाधिक पहुंचे। उमस भरी गर्मी लोगों की सेहत के लिए नुकसानदेह साबित हो रही है। यह भी पढ़ें- Orai News: उल्टी दस्त डायरिया के मरीजों की भरमार जिला अस्पताल के वार्ड फुलबीमारियों का प्रकोप ---- बच्चों को आ रहा है बुखार बाल रोग विशेषज्ञ डा. अभिषेक शर्मा ने बताया कि बच्चों की छाती और पेट में संक्रमण की वजह से उन्हें बुखार आ रहा है। खून की कमी भी बच्चों को परेशान कर रही है। डायरिया के मरीजों की...