घाटशिला, सितम्बर 11 -- जादूगोड़ा। जादूगोड़ा क्षेत्र में आदिवासी समाज की गंभीर समस्याओं और कथित उपेक्षा को लेकर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (एनसीएसटी ) का ध्यान आकृष्ट कराया गया है। इस संबंध में आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा को स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने पत्र सौंप कर क्षेत्र की जमीनी समस्याओं से अवगत कराते हुए उच्चस्तरीय जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि डॉ. आशा के जादूगोड़ा के दौरे के बीच यह पत्र स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से सौंपा गया है। वहीं, गुरुवार को यूसील जादूगोड़ा टेलिंग पोंड से सटे चाटीकोचा के विस्थापितों के बीच पहुंच कर उनकी समस्याओं को सुनी। पत्र में कहा गया है कि जादूगोड़ा क्षेत्र में आदिवासी समाज लंबे समय से स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, जमीन, सरकारी योजनाओं और प्रशासनिक स्तर पर कई समस्याओं का सामना कर...