हाजीपुर, मार्च 9 -- हाजीपुर। संवाद सूत्र बीपीएस कॉलेज देसरी में आयोजित खेल उत्सव में मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जंदाहा-हाजीपुर हाइवे पर 5 हजार मीटर के इस दौर का उद्देश्य छात्रों में स्वास्थ्य, फिटनेस और एकता को बढ़ावा देना था। दौड़ में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सर्वप्रथम प्रभारी प्राचार्य डॉ राजीव कुमार ने झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि खेल की विद्याएं बच्चों को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूती प्रदान करता है। युवाओं को अपनी प्रतिभा के अनुरूप खेलों में भाग लेना चाहिए। खेल प्रभारी प्रो. अमरेश श्रीवास्तव ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से छात्र न केवल शारीरिक क्षमता बढ़ाते हैं, बल्कि अनुशासन और टीम वर्क के गुण भी सीखते हैं। मैराथन दौड़ में सत्र 2024-28 के राजेश कुमार ने 17.6...