सिमडेगा, जनवरी 9 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित सीएचसी परिसर में गुरुवार को प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। स्वास्थय शिविर में 587 मरीजो का स्वास्थय जांच कर दवा दिया गया। स्वास्थ्य शिविर में सभी प्रकार के सामान्य एवं गंभीर बीमारियों की विभिन्न प्रकार की बीमारियों की जांच की गयी एवं निशुल्क रुप से दवा वितरण भी किया गया। स्वास्थ्य शिविर में 10 फाइलेरिया पीड़ित मरीजों को लिंफोडेमिया किट और 10 बुजुर्गों के बीच स्टिक वितरण किया गया। प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य शिविर में आयुष विभाग, होम्योपैथिक विभाग, दंत चिकित्सा विभाग सहित अन्य विभागों के कैंप भी लगाए गए। मौके पर काफी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...