रुद्रपुर, फरवरी 26 -- खटीमा, संवाददाता। स्वास्तिक कॉलेज ऑफ नर्सिंग में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन जल विद्युत निगम लोहियाहेड में किया गया। जीएनएम, एएनएम, बीएससी नर्सिंग एवं पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग के विद्यार्थियों ने क्रिकेट, कबड्डी, भाला फेंक, गोला फेंक, डिस्कस थ्रों एवं नीबू रेस में प्रतिभाग किया। गुरुवार को स्वास्तिक कॉलेज ऑफ नर्सिंग में प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, एसडीएम तुषार सैनी, डीजीएम उत्तराखंड जल विद्युत निगम पुनीत कुमार, डायरेक्टर वरुण अग्रवाल, प्रशासक विनोद मलिक एवं प्राचार्या रुचि खुराना ने ने किया। डायरेक्टर वरुण अग्रवाल अतिथियों का मोमेन्टो एवं शॉल उड़ाकर स्वागत किया। अजय मौर्य ने कहा छात्र-छात्राओं को खेलों में होने वाली हार जीत हमें जीवन में आने वाले उतार चढ़ाव को...