सोनभद्र, मार्च 14 -- अनपरा,संवाददाता। हिण्डालको रेनुसागर के ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 104 ग्रामीणों को विभिन्न उपकरण एवं प्रमाण पत्र वितरित कर जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया।टीटीएमडीसी कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित स्वावलम्बन कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण प्राप्त 20 महिलाओं को सिलाई मशीन, कृषि कार्य को बढ़ावा देने हेतु 11 समूहों को स्प्रे मशीन, 7 खेल टीमों को वॉलीबॉल नेट, 12 विद्यालयों को दरी, तथा गायन एवं वादन समिति को म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट प्रदान किए गए। कम्प्यूटर शिक्षा प्राप्त 15 विद्यार्थियों को बेसिक कम्प्यूटर प्रशिक्षण के प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। मुख्य अतिथि यूनिट हेड आर. पी. सिंह, एचआर हेड आशीष पांडेय व डॉक्टर मुकूल बिंदा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में कहा कि स्...