कौशाम्बी, मार्च 26 -- ओसा स्थित वृद्धाश्रम के बुजुर्ग स्वावलंबी और आत्मनिर्भर जीवन जीने की राह में चल पड़े हैं। बुजुर्गों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से अटल वयो अभ्युदय योजना अंतर्गत साबुन, मोमबत्ती एवं रुई की बत्ती बनाने का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। प्रशिक्षण पूरा होते ही सभी 55 बुजुर्ग स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बन सकेंगे। निर्मल तमसा सेवा समिति द्वारा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय तथा समाज कल्याण विभाग के सहयोग से बुजुर्गों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण कार्य कौशल विकास मिशन के प्रशिक्षकों द्वारा कराया जा रहा है। जिसमें बुजुर्गों को व्यावहारिक जानकारी के साथ-साथ उत्पादन की तकनीक भी सिखाई जा रही है। प्रबंधक वृद्धाश्रम आलोक राय ने बताया कि ऐसी कार्यशालाएं बुजुर्गों को न केवल रोजगार से जोड़ने में सहायक हैं, बल...