चम्पावत, दिसम्बर 11 -- डीएम मनीष कुमार ने राष्ट्रीय राजमार्ग में स्वाला डेंजर जोन को 15 मार्च तक तक हर हाल में ठीक करने के निर्देश दिए हैं। समीक्षा बैठक में उन्होंने सुधार कार्य में तेजी लाने को कहा। कलक्ट्रेट सभागार में डीएम मनीष कुमार ने एनएच स्थित स्वाला क्षेत्र में चल रहे सुधार और चौड़ीकरण कार्यों के प्रगति की समीक्षा की। एचएनबीएस कंपनी के प्रतिनिधियों ने वर्तमान में चल रही स्थिति की जानकारी दी। डीएम ने काम की गति तेज करने को कहा। साथ ही आगामी 15 मार्च तक एनएच डेंजर जोन का काम पूरा करने के निर्देश दिए। डीएम ने टॉप वॉल का कार्य शीघ्र पूरा कराते हुए स्वाला क्षेत्र में डबल लेन संचालन जल्द शुरू कराने को कहा। जिससे आम लोगों को राहत और सुविधा मिल सके। एनएच के अधिशासी अभियंता दीपक जोशी ने निर्माण कार्यों के बारे में बताया। बैठक एनएच खंड और स...