रामपुर, फरवरी 16 -- स्वार। प्रतिबंधित लकड़ी की तस्करी की सूचना पर वन विभाग ने नगर की लकड़ी मंडी पर शनिवार दोपहर को छापेमारी की। इस दौरान नगर के एक लड़की व्यापारी के फड़ पर शीशम और सागौन के प्रतिबंध गोटे बरामद किए गए। विभागीय कार्रवाई से मंडी में अफरा-तफरी और तस्करों में हड़कंप मंच गया। वन विभाग के एसडीओ ओमप्रकाश राम ने शनिवार दोपहर करीब दो बजे टीम के साथ अचानक छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान अलग-अलग फड़ों पर छापे के समय कई कारोबारी मौके से खिसकते नजर आए, जिससे अवैध गतिविधियों को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं। आशंका जताई गई कि बरामद लकड़ी उत्तराखंड और पीपली वन क्षेत्र से अवैध रूप से लाई गई थी। वन विभाग ने बरामद लकड़ी को अग्रिम कार्रवाई तक एक लकड़ी कारोबारी के सुपुर्द कर दिया। ओर कोई ठोस कार्यवाही नही की गयी। वन अधिकारी शाम तक रवन्ना प्रपत्र का इंतज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.