रामपुर, दिसम्बर 9 -- स्वार रोड पर बार-बार लग रहे जाम से राहगीर परेशान हैं। सड़क का धीमी गति से चल रहा चौड़ीकरण जाम का सबब बन रहा है। राहगीरों ने बड़े बहनों पर अंकुश लगाने की मांग की है। रामपुर स्वार रोड पर मौजूदा समय सड़क के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। पीडब्ल्यूडी विभाग सड़क की एक साइड में खुदाई का कार्य कर रहा है। जिसके चलते सुबह से शाम तक दर्जनों बार सड़क पर जाम लग रहा है। खेमपुर चौराहे पर सोमवार सुबह से लेकर शाम तक कई बार जाम लगा। जिसके चलते करीब 2 किलोमीटर दूर तक वाहनों की कतारे लग गई। कुछ राहगीर तो संपर्क मार्गो से होकर किसी तरह निकालने में कामयाब रहे। लेकिन सैकड़ो वहां कई घंटे तक जाम में फंसे रहे। उधर खौद चौराहे पर भी सड़क चौड़ीकरण के चलते बार-बार जाम लग रहा है। जबकि समोदिया और धनोरी पर भी जम के बुरे हाल हैं। भीषण जाम के चलते लोगों...