रामपुर, सितम्बर 7 -- रामपुर। ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन और विधायक की शासन स्तर की की गई पहल ने रंग दिखा दिया है। सरकार ने स्वार क्षेत्र में छिद्दा नगला-हुसेनगंज मार्ग से नूरपुर-पुस्वाड़ा मार्ग के मध्य घूघा नदी पर पुल निर्माण को मंजूरी दे दी है। यहां पुल के साथ ही सड़क और एप्रोच के निर्माण को करीब 4.67 करोड़ रुपये की परियोजना स्वीकृत करते हुए शासन ने 95.26 लाख रुपये की धनराशि भी अवमुक्त कर दी है। मालूम हो कि स्वार क्षेत्र में घूघा नदी के कारण आसपास के गांवों के लोगों को लंबे समय से आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता रहा है। नदी के दोनों ओर बसे गांवों के लोगों को दूसरे मार्गों का सहारा लेना पड़ता है। बरसात के दिनों में समस्या और अधिक बढ़ जाती है, जब नदी में पानी बढ़ने से आवाजाही प्रभावित होने लगती है। ऐसे में प्रस्तावित लघु सेतु क्षेत्र के लोग...