रामपुर, अप्रैल 28 -- स्वार। राजकीय महाविद्यालय, रजा नगर, स्वार में मंगलवार को पंचदिवसीय प्रशिक्षण शिविर का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. आर. एस. गिरी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर किया। इसके उपरांत प्रार्थना, ध्वजारोहण एवं झंडा गीत के साथ शिविर की शुरुआत हुई। प्रो. गिरी ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य युवाओं में अनुशासन, सेवा, नेतृत्व और राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करना है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे इन मूल्यों को अपने जीवन में अपनाकर समाज और राष्ट्र के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। शिविर के पहले दिन जिला प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) प्रेमपाल सिंह ने प्रशिक्षण दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...