रामपुर, जनवरी 16 -- कोतवाली परिसर में गुरुवार को एसडीएम अमन देओल व सीओ अतुल कुमार पाण्ड्य ने चौकीदारों एवं निर्धन लोगों को कंबल वितरित किए। ठंड के मौसम में कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर मुस्कान दिखाई दी। जनवरी की कड़कती ठंड से जनजीवन प्रभावित हो गया है। चौकीदार और गरीब मज़दूर ठंड से बेहाल हो गए है। आमजन बढ़ती ठंड और घने कोहरे के चलते अपने घरों में कैद होकर रह गए है। ब्रस्पतिवार को कोतवाली परिसर में कंबल वितरण के दौरान एसडीएम अमन देओल ने जरूरतमंदों की सहायता को प्रशासन की प्राथमिकता बताते हुए कहा कि आगे भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्य जारी रहेंगे। इस अवसर पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप मालिक, कस्बा इंचार्ज सुग्रीव सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.