स्वार में ईद-उल-फितर हर्षोल्लास के साथ मनाई, ईदगाहों में उमड़ी भीड़
रामपुर, मार्च 21 -- नगर व ग्रामीण क्षेत्र में ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। नमाज़ के बाद मुल्क की तरक्की, अमन-चैन और भाईचारे के लिए दुआ की गई। नगर की मुख्य ईदगाह में नमाज़ का समय सुबह साढ़े आठ बजे निर्धारित था। लोग सुबह उठकर इत्र और सुरमा लगाकर, फज्र की नमाज़ अदा करने के बाद ईदगाह पहुंचे। ईदगाह नमाज़ियों से खचाखच भर गई और प्रथम तल तक सफबंदी कर नमाज़ अदा की गई। वहीं समोदिया, मुकर्मपुर, धनोरी, नगर पंचायत नरपत नगर, नानकार रानी, मीरापुर मीरगंज, रतनपुरा, रज़ानगर और बिजड़ा नानकार सहित आसपास के गांवों की ईदगाहों में भी बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज़ अदा की। शहर इमाम मोहम्मद खतीबी ने खुतबा पेश किया और मुल्क की तरक्की व अमन-चैन के लिए विशेष दुआ कराई। ईद की नमाज़ को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। एसडीएम अम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.