रामपुर, मार्च 27 -- नगर में बिलासपुर मार्ग स्थित ग्राउंड में स्वार प्रीमियर लीग सीजन-2 क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारम्भ विधायक स्वार-टांडा शफीक अहमद अंसारी ने फीता काटकर किया। उद्घाटन अवसर पर खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन समिति की ओर से अध्यक्ष अरबाज़ पाशा और इमरान पाशा ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया। विधायक ने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के खेल आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ प्रतिभा निखारने का मंच प्रदान करते हैं।टूर्नामेंट का पहला मुकाबला तारिक मेडिकल टाइटन्स और ड्रीम चाइल्ड केयर चैंपियन के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए तारिक मेडिकल ने निर्धारित 10 ओवर में 77 रन बनाए। जवाब में ड्रीम चाइल्ड ने 9.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर मैच जीत लिया। टीम की ओर से नासिर ने 11 गे...