रामपुर, अप्रैल 19 -- स्वार। कोतवाली क्षेत्र के मसवासी के मोहल्ला भूवरा निवासी गिरीश कुमार पुत्र वीर सिंह के खिलाफ न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। कुछ समय से आरोपी युवक तारीखों पर न्यायालय में पेश नही हुआ। जिसके बाद न्यायालय से उसके खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी हो गया। रविवार को कोतवाली पुलिस ने आरोपी के घर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया, जिसके बाद उसका न्यायालय में चालान कर दिया गया। यह भी पढ़ें- आरोपित की तलाश में पुलिस ने दी दबिश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...