रामपुर, मार्च 18 -- सैदनगर। मुरादाबाद की एंटी करप्शन टीम ने मंगलवार को स्वार कोतवाली में उपनिरीक्षक को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दरोगा एक सफाईकर्मी से उसकी पत्नी से जुड़े विवाद के निस्तारण के नाम पर घूस मांग रहा था। आरोपी के खिलाफ अजीमनगर थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। उधर पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र ने दरोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। अजीमनगर थाना क्षेत्र के सींगनखेड़ा गांव निवासी यशपाल स्वार ब्लॉक में सफाईकर्मी है। उसका अपनी दूसरी पत्नी के साथ विवाद चल रहा है, जिसको लेकर उसकी पत्नी ने कुछ दिन पहले स्वार कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया था। इस मामले की जांच दरोगा ओमकार नाथ कर रहे थे। आरोप है कि दरोगा ने मामले के निस्तारण के लिए सफाईक...