गाजीपुर, जून 26 -- गाजीपुर। विशेश्वर गंज स्थित नेताजी सुभाष चन्द्र बसु स्मारक समिति के सभागार में शुक्रवार को स्वामी सहजानन्द सरस्वती की 76वीं पुण्यतिथि मनायी गयी। मुख्य वक्ता रामनाथ ठाकुर ने कहा कि स्वामी सहजानंद किसानों के मसीहा थे और गलत तथ्यों से कभी समझौता नहीं किए। विजय नरायन राय ने कहा कि वैसे तो स्वामी सहजानंद गाजीपुर में जन्म लिये लेकिन कर्मस्थली बिहार रही। संचालन करते हुए वरिष्ठ कवि दिनेश चन्द्र शर्मा ने कहा कि सहजानन्द की ऊंचाई इसी से आंकी जा सकती है कि उनके बिहार में जो सभा हुई जिसमे नेता सुभाष चन्द्र बोस ने भी शिरकत किया था। कई बार देश की आजादी के लिये भी सहजानन्द जेल गये थे। यह भी पढ़ें- स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि आज कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. व्यासमुनि राय व संचालन वरिष्ठ कवि दिनेश चन्द्र शर्मा ने किया। इस अवसर पर ...