गिरडीह, अप्रैल 13 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिकरुडीह के प्रागंण में रविवार को स्वामी सहजानंद सरस्वती विचार मंच की कोर कमेटी के सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें ब्रह्मर्षि समाज के बच्चों को समुचित शिक्षा देकर उन्हें योग्य व जिम्मेवार नागरिक बनाकर उन्हें परिवार एवं समाज निर्माण में सहयोग करने संबंधित जानकारी दी गई। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने भगवान परशुराम एवं स्वामी सहजानंद सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने समाज में व्याप्त बुराई को समाप्त करने, बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने एवं एक दूसरे को सहयोग करने संबंधित जानकारी दी गई। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ सदस्यों क्रमशः कामदेव राय, किशोर राय, भूदेव राय, राजेन्द्र राय, देवेंद्र सिंह व कृष्ण कुमार सिं...