छपरा, जून 26 -- भूमि संरक्षण और भ्रष्टाचार के खिलाफ करेंगे संघर्ष किसान सोनपुर में स्वामी सहजानंद सरस्वती की मनी 76वीं पुण्यतिथि सोनपुर। सोनपुर के सबलपुर स्थित बाबा गोरखाई नाथ मंदिर परिसर में शुक्रवार को संयुक्त किसान संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में किसान नेता एवं स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रणी सेनानी स्वामी सहजानंद सरस्वती की 76वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर मौजूद वक्ताओं ने किसानों की दशा सुधारने और उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए किए गए स्वामी जी के संघर्षों को याद किया और उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा की अध्यक्षता संयुक्त किसान संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष ब्रज किशोर शर्मा ने की जबकि संचालन पूर्व मुखिया दीपक शर्मा ने किया। यह भी पढ़ें- भारतीय समाज के अध्येता थे स्वामी सहजानंद सरस्वती सभा को सरपंच दिलीप शर्मा, क...