धनबाद, मार्च 16 -- स्वामी सहजानंद सरस्वती सेवा ट्रस्ट की ओर से रविवार को स्वामी सहजानंद सरस्वती की 138वीं जयंती पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेश चौधरी ने की। कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी सहजानंद सरस्वती को श्रद्धांजलि देकर की गई। मौके पर सुरेश चौधरी ने स्वामी सहजानंद सरस्वती के कार्यों को याद किया। उन्होंने कहा कि स्वामी सहजानंद सरस्वती किसानों के अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष करते रहे। उनके विचार आज भी समाज को न्याय, समानता और अधिकारों के प्रति जागरूक करते हैं। मौके पर ट्रस्ट के सचिव राम नगीना सिंह, विजय कुमार, जनक शर्मा, सुरेंद्र प्रसाद, अजय कुमार, प्रो. धीरज कुमार, कपिल चौधरी, वैभव सिन्हा, अभिजीत राज, प्रकाश चौधरी, हृदय प्रसाद राय, सुरेंद्र सिंह, अनुप नारायण सिंह, हरिओम शर्मा और प्रियरंजन समेत बड़ी संख्या मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.