सीतामढ़ी, फरवरी 16 -- सीतामढ़ी। भारत में संगठित किसानआन्दोलन के जनक स्वामी सहजानन्द सरस्वती जी का 137वां अवतरण दिवस रविवार को संयुक्त किसान संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष जलंधर यदुबंशी की अध्यक्षता में हुई। स्वामी जी के चित्र पर पुष्पांजलि तथा माल्यार्पण के बाद"खेती का संकट तथा किसान आन्दोलन "विषय पर एक परिचर्चा आयोजित की गई। मोर्चा के संयोजक डा.आनन्द किशोर ने कहा कि स्वामी जी ने देश में बडा किसान आन्दोलन खडा किया और सुभाष बोस के साथ 1940 में हीं अंग्रेजो भारत छोडों का बिगुल फूंक दिया। आज खेती पर बडा संकट है। नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष मनोज कुमार ने सरकार पर खेती की उपेक्षा का आरोप लगाया। विजय कुमार शुक्ला ने कहा की हमें अमेरिकी डील, दाम, बीज, कृषि उत्पाद के खरीद पर गांवों में जागरण करना होगा। मोर्चा उपाध्यक्ष चन्द्रदेव मंडल ने...