गाजीपुर, फरवरी 23 -- रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्वामी सहजानंद सरस्वती स्मृति न्यास की ओर से स्वामी सहजानंद सरस्वती की 137वीं जयंती बीएसडी पब्लिक स्कूल रेवतीपुर के सभागार में उल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक गायत्री मंत्र के जाप से हुआ। उसके बाद अतिथियों ने स्वामी सहजानंद सरस्वती, मां सरस्वती और बाबा श्यामदास के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में मुख्य वक्तव्य देते हुए राजेश राय 'पिंटू' ने कहा कि स्वामी सहजानंद सरस्वती सामाजिक न्याय के अग्रदूत थे। उन्होंने जमींदारी प्रथा के खिलाफ संघर्ष किया और मजदूर-किसानों में समानता का संदेश फैलाया। माधव कृष्ण राय ने कहा कि उपलब्ध संसाधन केवल उपकरण हैं, और आलोचना का भी विवेक होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वास्तविक आध्यात्मिकता वही है, जो...