बलिया, जनवरी 11 -- भरौली, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय गोलम्बर पर स्थापित स्वामी सजानंद पार्क और प्रतिमा को हटाये जाने की जानकारी होने के बाद यूपी-बिहार के लोगों की बैठक रविवार को हुई। इसमें वक्ताओं ने पहले मामले से अधिकारियों को अवगत कराने तथा फिर आंदोलन की चेतावनी दी। दरअसल भरौली और बक्सर के बीच गंगा नदी पर प्रस्तावित पुल की जद में आ रहे गोलम्बर पर स्थित पार्क और स्वामी सहजानंद की प्रतिमा को हटाकर अन्य जगह स्थापित करने की कार्रवाई हो रही है। इसके विरोध में बिहार के बक्सर के साथ ही गाजीपुर और जनपद के लोगों ने स्वामी सहजानंद पार्क में बैठक की। वक्ताओं ने कहा कि प्रतिमा और पार्क से लाखों लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। ऐसे में एनएचआई को डीपीआर में संसोधन करना चाहिये। पार्क और प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ मंजूर नहीं है। कहा कि स्वामी सहजानंद केवल भरौ...