बेगुसराय, जून 22 -- बेगूसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। संयुक्त किसान मोर्चा बिहार के आह्वान पर 26 जून को किसान नेता स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि के अवसर पर जिले से सैकड़ों किसान पटना स्थित उनके आश्रम के लिए कूच करेंगे। इसको लेकर शनिवार को बेगूसराय सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक परिसर में किसानों का कन्वेंशन आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन नरेंद्र कुमार सिंह एवं बरौनी डेयरी के पूर्व चेयरमैन मोहन मुरारी सिंह ने की। कन्वेंशन का उद्घाटन किसान नेता अशोक प्रसाद सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि गेहूं एवं धान अधिप्राप्ति में अधिकारियों और मिलरों की मनमानी से पैक्सों की स्थिति खराब हो रही है। यह भी पढ़ें- स्वामी सहजानंद की पुण्यतिथि पर पटना कूच करेंगे किसान खाद-बीज की कालाबाजारी तथा कृषि उपज का लाभकारी मूल्य नहीं मिलने ...