बिहारशरीफ, दिसम्बर 5 -- फोटो : हिलसा01-हिलसा में शुक्रवार को कार्यशाला में शामिल शिक्षाविद लाल बिहारी सिंह व अन्य। हिलसा, निज प्रतिनिधि। शहर के सत्यम नगर में शुक्रवार को प्रसिद्ध योगाचार्य स्वामी सत्यानन्द की जयंती पर योग कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन मुख्य पार्षद धनंजय कुमार, समाजसेवी डॉ. आशुतोष कुमार मानव, शिक्षाविद लाल बिहारी सिंह ने दीप जलाकर किया। मौके पर मौजूद लोगों से योगासन करवाया गया। अतिथियों ने कहा कि जो योग करते हैं, वे हमेशा निरोग रहते हैं। योगाचार्य डा. संजय ने कहा कि योग के माध्यम से न केवल बीमारियों से बचे रहेंगे बल्कि कई तरह की समस्याएं समाप्त हो जाएंगी। मौके पर सीमा कुमारी, कोमल कुमारी, जवाहर प्रसाद, राम नरेश प्रसाद, अर्चना सिन्हा, मेधा दीक्षित, मुकेश मल्होत्रा आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...