हरिद्वार, मई 7 -- हरिद्वार, संवाददाता। अवधूत मंडल आश्रम में महामंडलेश्वर स्वामी सत्यदेव की 22 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान आश्रम परिसर में स्वामी सत्यदेव संस्कृत वेद विद्यालय का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया। इस अवसर पर आश्रम संचालक महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद ने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी सत्यदेव बहुत सरल स्वभाव के संत थे। उन्होंने धर्म और सनातन के प्रचार प्रसार में अपना जीवन व्यतीत किया। तीन प्रदेशों में भाजपा की सरकार बनने पर सभी सनातनी खुश हैं। जो राज्य बचे हैं वहां भी जल्द सरकार बनेगी। हिंदू राष्ट्र के लिए सभी को एकमत होना चाहिए। उन्होंने बताया कि पुण्यतिथि पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया है। यह भी पढ़ें- ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य जी का सोनभद्र आगमन 11 मई को जिसमें स्थानीय लोगों द्वारा स्वैच्छिक रक्तद...