मेरठ, सितम्बर 21 -- स्वामी श्रद्धानंद बलिदान शताब्दी वर्ष पर 23 सितंबर को जिमखाना मैदान में आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिला आर्य प्रतिनिधि सभा की अंतरंग सभा की बैठक रविवार को आर्य समाज थापर नगर में हुई। बैठक में आयोजन की रूपरेखा और तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। आयोजन व्यवस्था और रूपरेखा तैयार करने के लिए राजेश सेठी को अधिकृत किया गया। बताया कि विशाल आयोजन में जनपद की सभी आर्य समाज संस्थाएं उत्साहपूर्वक भाग लेंगी। विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी और गुरुकुलों के ब्रह्मचारी भी कार्यक्रम में सहभागी होंगे। स्वामी श्रद्धानंद के जीवन और विचारों पर मार्गदर्शन देंगे। चंद्रकांत ने कहा कि गुरुकुल कांगड़ी के संस्थापक स्वामी श्रद्धानंद का जीवन अत्यंत प्रेरणादायक है। यह भी पढ़ें- शैक्षिक महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए कि...