हरिद्वार, दिसम्बर 6 -- गुरुकुल कांगड़ी विवि में स्वामी श्रद्धानंद बलिदान दिवस समारोह को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी यूनियन और आर्य समाज गुरुकुल कांगड़ी के पदाधिकारियों ने प्रशासन को पत्र लिखकर इस कार्यक्रम में आर्य प्रतिनिधि सभा दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के प्रतिनिधियों को आमंत्रित करने का विरोध किया है। शिक्षक कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष डॉ. एमएम तिवारी और शिक्षणेत्तर कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष रजनीश भारद्वाज ने शनिवार को कुलपति को इस बाबत पत्र सौंपा। उनका तर्क है कि किसी बाहरी संगठन के पदाधिकारियों को आमंत्रित करना उचित नहीं होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...