देहरादून, दिसम्बर 23 -- राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच की ओर से कन्या गुरुकुल में मंगलवार को स्वामी श्रद्धानंद के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में यज्ञ भी किया गया। विजय दिवस में सहभागिता करने वाली कन्या गुरुकुल की छात्राओं को प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में मनोज ध्यानी के नेतृत्व में पुनीत नंदा, प्रवीण कुमार, मिली कौर, हेमंत सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। यज्ञ का संचालन कन्या गुरुकुल की छात्राओं द्वारा किया गया, जबकि प्राचार्य संतोष ने यज्ञ विधि की जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.