शाहजहांपुर, अप्रैल 18 -- स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में दीपक कुमार रस्तोगी को वित्त अधिकारी का प्रभार सौंपा गया है। वह वर्तमान में स्वशासी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय शाहजहांपुर में कार्यरत हैं और अब उन्हें विश्वविद्यालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। विश्वविद्यालय में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए यह कदम उठाया गया है। वहीं विश्वविद्यालय में जल्द ही विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर भर्तियां भी प्रस्तावित हैं। सूत्रों की माने तो विश्वविद्यालय में कुल नौ पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। इनमें सहायक कुल सचिव, उपकुल सचिव, परीक्षा नियंत्रक, कुल सचिव तथा कुलपति सहित अन्य पद शामिल हैं, जिन्हें बहुत जल्द भरा जाएगा। यह भी पढ़ें- अनुकंपा आश्रितों के डीपीओ ने दिया नियुक्ति पत्र

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...