हरिद्वार, सितम्बर 28 -- उत्तरी हरिद्वार स्थित श्री जगदीश आश्रम खड़खड़ी में ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर स्वामी शांतानंद महाराज की 10वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाई गई। श्री जगदीश आश्रम के परमाध्यक्ष महंत योगेंद्रानंद शास्त्री महाराज के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद महाराज ने की। संचालन रविदेव शास्त्री महाराज ने किया। महंत योगेंद्रानंद शास्त्री महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी शांतानंद महाराज का संपूर्ण जीवन सनातन संस्कृति, गो, गंगा और गायत्री की सेवा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने जीवनभर समाज को सनातन धर्म और संस्कृति से जोड़ने के साथ लोगों को सद्मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद महाराज ने कहा कि स्वामी शांतानंद महाराज का जीवन राष्ट्र, संस्कृति, गो, गंगा और गायत...