स्वामी विवेकानंद स्कूल, लोदीपुर में श्रीराम कथा का शुभारंभ
शाहजहांपुर, जून 24 -- शाहजहांपुर। लोदीपुर स्थित स्वामी विवेकानंद स्कूल में आयोजित श्रीराम कथा के प्रथम दिवस पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा व्यास एवं मानस प्रवक्ता पंडित रामसुरेश शुक्ल जी महाराज ने भगवान श्रीराम और हनुमान जी के दिव्य चरित्र का भावपूर्ण वर्णन कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कथा के दौरान भजनों और संगीतमय प्रस्तुतियों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालु हनुमान जी की वीरता, भक्ति और समर्पण की कथा सुनकर भाव-विभोर हो उठे। आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से प्रतिदिन सायं 6 बजे से 9 बजे तक आयोजित होने वाली श्रीराम कथा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। यह भी पढ़ें- स्वामी विवेकानंद स्कूल, लोदीपुर में श्रीराम कथा का शुभारंभ
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.