कौशाम्बी, सितम्बर 23 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। स्वामी विवेकानंद विद्याश्रम सिराथू ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सफलता का परचम लहराया है। नई दिल्ली स्थित यशोभूमि में आयोजित 'एजु एक्सपो ग्लोबल'''' के 7वें संस्करण में विद्यालय को शैक्षिक उत्कृष्टता, नवाचार, विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास तथा क्षेत्र में तेजी से उभरते स्कूल के तौर पर सम्मानित किया गया।दिल्ली में आयोजित इस भव्य राष्ट्रीय समारोह में विद्यालय के प्रबंधक प्रशांत केशरी ने स्वयं सम्मिलित होकर यह प्रतिष्ठित पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र ग्रहण किया। उल्लेखनीय है कि एजु एक्सपो ग्लोबलट शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित संस्था है जो प्रौद्योगिकी के माध्यम से शिक्षा के भविष्य को आकार देना, शिक्षकों, स्टार्टअप्स और संस्थानों को एक साथ लाने का प्रयास...