जहानाबाद, मार्च 18 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के टेहटा स्थित स्वामी विवेकानंद विद्यालय के 16 बच्चों का चयन नवोदय विद्यालय में हुआ है। नवोदय विद्यालय कक्षा 6 के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट 17 मार्च को आया था। जिसमें विवेकानंद विद्यालय के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस विद्यालय से प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में छात्रों का चयन नवोदय विद्यालय में होता है। यह परंपरा इस वर्ष भी कायम रही। चयनित बच्चों में दीपक राज, दिव्या कुमारी, प्रत्यूष कुमार, पुष्पांजलि कुमारी, रौनक कुमार, निधि कुमारी ,उत्तम कुमार, पिंकी कुमारी, राणा राज, आशीष रंजन, प्रीति कुमारी ,सूर्यांश कुमार, ऋषि कुमार, शिवानी कुमारी, आकाश कुमार, रितिक राज शामिल है। चयनित सभी बच्चों को विद्यालय के प्राचार्य अनिल कुमार ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सफलता का एक ...