संभल, अप्रैल 26 -- बहजोई रोड मझावली स्थित स्वामी विवेकानंद लॉ कॉलेज में शनिवार को मूट कोर्ट का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बीएनएस की धारा 80 दहेज हत्या के ऊपर अपना अपना पक्ष रखा। मूट कोर्ट का शुभारंभ पैनल अधिवक्ता राजेश कुमार सिंह, टेकचंद यादव, शकील वारसी, लोकेंद्र शर्मा, नीरज तिवारी, व महाविद्यालय के सचिव सुधांशु रूस्तगी ने किया। पैनल के अधिवक्ताओं ने छात्र-छात्राओं को न्यायालय में पक्ष विपक्ष में अपनी बात रखने का तरीका बताया। मूट कोर्ट में शताक्षी शर्मा प्रथम, ईशा कुशवाहा ने द्वितीय व माधव कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं शुभरा सिंह ने बेस्ट मूटर एवं ऑलराउंडर का पुरस्कार प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- कानून के छात्रों के लिए सबसे बड़ी चुनौती खुद को पूर्वाग्रहों से मुक्त रखना है: न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्लाह इस अवसर...