कन्नौज, अप्रैल 9 -- जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) छिबरामऊ में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्राचार्य/उप शिक्षा निदेशक डॉ.अमित कुमार ने की, जिसमें जनपद के निजी डीएलएड संस्थानों के प्राचार्य एवं नोडल अधिकारी शामिल हुए। बैठक के दौरान नोडल अधिकारी अनुज कुमार दुबे ने प्रशिक्षुओं के डाटा को पोर्टल पर अपलोड करने में आ रही समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की और उनके समाधान बताए। उन्होंने सभी संस्थानों से अपील करते हुए कहा कि वे शीघ्रता से डाटा अपलोड कर उसे सत्यापित करें, ताकि योजना का लाभ समय पर मिल सके। परीक्षा प्रभारी राजेश वर्मा ने निर्देश दिया कि सभी प्रशिक्षु 15 अप्रैल तक अपने परीक्षा आवेदन फॉर्म अनिवार्य रूप से भर दें और उनकी शुल्क रसीद व सूची ...