स्वामी विवेकानंद प्रवास स्थल का किया निरीक्षण
वाराणसी, अगस्त 7 -- वाराणसी, हिन्दुस्तान संवाद। अर्दली बाजार स्थित एलटी कॉलेज परिसर में स्वामी विवेकानंद प्रवास स्थल गोपाल लाल विला के संरक्षण और विकास की कवायद तेज हो गई है। शुक्रवार को पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक के निर्देश पर टीम ने स्थल का जायजा लिया।विभाग के वास्तुकार राणा प्रताप ने भवन की एक-एक दीवार और आसपास के क्षेत्र का बारीकी से निरीक्षण किया। भवन की वर्तमान स्थिति, पुरातनता और संरक्षण की संभावनाओं को परखा। वास्तुकार ने बताया कि निरीक्षण का उद्देश्य भवन की स्थिति का आकलन कर उसके संरक्षण और विकास की कार्ययोजना तैयार करना है। स्थल के संरक्षण के लिए अधिवक्ता, सामाजिक कार्यकर्ता और व्यापारी और क्षेत्र के लोग लंबे समय से अभियान चला रहे हैं। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: रुद्रपुर में जल्द बनेगा उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान का भव्य प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.