सहरसा, जनवरी 13 -- सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। भारत विकास परिषद महर्षि अरविंद शाखा, सिमरी बख्तियारपुर के तत्वावधान में युग पुरुष स्वामी विवेकानंद की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन नगर परिषद के विवेकानंद चौक, डाक बंगला चौराहा में किया गया। इस अवसर पर विवेकानंद के चित्र पर मुख्य अतिथि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार ठाकुर एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. आनंद भगत द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके उपरांत परिषद के अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद, पूर्व अध्यक्ष शिवब्रत भगत, वरिष्ठ अधिकारी डॉ. भागेश्वर मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष कमलेश्वरी बढ़ई, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष ओंकार शरण सिंह, प्राचार्य प्रमोद भगत, शाखा सचिव शत्रुघ्न प्रसाद, पूर्व सचिव गोपाल शर्मा, डॉ. प्रमोद कुमार, पूर्व सचिव श्रवण भगत, विजय गुप्ता सहित परिषद के अन्य...