रांची, जनवरी 9 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। स्वामी विवेकानंद जयंती सह राष्ट्रीय युवा दिवस पर विकास भारती बिशुनपुर की ओर से यूथ कॉन्क्लेव-2026 का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम 12 जनवरी को रांची स्थित आरोग्य भवन (बरियातू रोड) में होगा। विकास भारती के सचिव पद्मश्री अशोक भगत ने बताया कि मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला होंगे। विशिष्ट अतिथि रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर व जेएससीए सचिव सौरभ तिवारी तथा भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान असुंता लकड़ा उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे रामकृष्ण मिशन के सचिव स्वामी भवेशानंद जी महाराज द्वारा स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजन से होगी। सुबह 10 बजे कॉन्क्लेव का औपचारिक शुभारंभ होगा, जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक टोलियों द्वारा...