गौरीगंज, अप्रैल 12 -- अमेठी। कस्बे के रायपुर फुलवारी स्थित सेपियन विद्यालय में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा की स्थापना हेतु भूमि पूजन सम्पन्न हुआ। विद्यालय परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद काशी प्रांत की दो दिवसीय प्रांत समीक्षा बैठक चल रही है। परिषद के पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री घनश्याम शाही ने मूर्ति स्थापना हेते भूमि पूजन किया। उन्होंने बताया कि स्वामी विवेकानंद का जन्मदिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा हर वर्ष हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। विद्यालय प्रबंधक कुशाग्र बरनवाल ने बताया कि सेपियन विद्यालय स्वामी विवेकानंद के विचारों को अपना मार्गदर्शक मानता है तथा उनके विचारों से प्रेरणा लेकर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु सतत प्रयासरत है।...