मेरठ, जनवरी 13 -- स्वामी विवेकानंद का जीवन, विचार और दर्शन युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत और मार्गदर्शक हैं। उन्होंने न केवल भारत की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक चेतना को विश्वपटल पर स्थापित किया बल्कि आत्मविश्वास, कर्मठता और राष्ट्रसेवा का संदेश देकर सशक्त भारत की नींव रखी। सीसीएसयू कैंपस में स्वामी विवेकानंद जयंती पर कुलपति प्रो.संगीता शुक्ला ने यह बात कही। कुलपति ने मुख्य द्वार स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके सिद्धांतों पर चलने की अपील की। प्रो.शुक्ला ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का मानना था शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं होनी चाहिए बल्कि वह व्यक्ति के चरित्र निर्माण, आत्मबल और समाज के प्रति उत्तरदायित्व का विकास करे। उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक मत रुको, का उनका संदेश युवाओं को आत्मनिर्भर, साहसी और सक...