सहारनपुर, जनवरी 16 -- शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) महानगर की ओर से महाराज सिंह कॉलेज परिसर में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद के जीवन व विचारों पर मंथन किया गया एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उनके विचारों को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद व मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन से हुई। मुख्य वक्ता मनोज सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने शिकागो व्याख्यान के माध्यम से भारत की आध्यात्मिक शक्ति को विश्व पटल पर स्थापित किया। उन्होंने युवाओं से स्वामी विवेकानंद के "उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक मत रुको" के संदेश को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाराज सिंह कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार शर्मा एवं संच...