हमीरपुर, जनवरी 29 -- 0 विद्यार्थी परिषद का विवेकानंद सम्मान समारोह संपन्न राठ, संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई राठ द्वारा विवेकानंद सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अभाविप के राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित युवा पखवाड़ा के समापन पर संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनीष राय प्रांत संगठन मंत्री, कानपुर प्रांत, विशिष्ट अतिथि डॉ.सत्यनारायण सिंह परिहार, मुख्य वक्ता डॉ.अमित बिसेन ने युवाओं को संबोधित किया। विवेकानंद सम्मान समारोह के दौरान शिक्षा, समाज और राष्ट्र निर्माण में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 500 से अधिक छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति, आत...