हजारीबाग, मई 21 -- हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि। संत कोलंबा महाविद्यालय के वेदांत रिसर्च सेंटर, रांची, दर्शनशास्त्र विभाग एवं मुख्य छात्रावास के संयुक्त तत्वावधान में निबंध लेखन प्रतियोगिता सह संगोष्ठी 2026 का आयोजन 26 मई को किया जाएगा। कार्यक्रम अनमोल डेमटा हॉल में पूर्वाह्न 11 बजे से आयोजित होगा। प्रतियोगिता का विषय स्वामी विवेकानंद का राष्ट्रवाद और वर्तमान युवा मानस निर्धारित किया गया है। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को स्वामी विवेकानंद के राष्ट्रवादी विचारों, उनके आदर्शों तथा वर्तमान समय में युवा पीढ़ी की भूमिका के प्रति जागरूक करना है। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने विचार व्यक्त करने तथा वैचारिक क्षमता विकसित करने का अवसर प्राप्त होगा।

प्रतियोगिता में भागीदारी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों...